6.4 C
Munich
Friday, November 6, 2026

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

Must read

चंडीगढ़.

नवंबर का पहला सप्ताह बीतने को है, लेकिन चंडीगढ़ में अभी भी दिन के समय गर्मी का अहसास हो रहा है। सुबह और रात को हल्की ठंड महसूस होने लगी है, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है।

वीरवार को अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में ठंडक आने की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। पिछले साल इसी समय शहर में अपेक्षाकृत ठंडक थी। 5 नवंबर 2025 को अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा था।

इस लिहाज से इस बार दिन का तापमान करीब पांच डिग्री अधिक है। सुबह-शाम और दिन के तापमान में अंतर के कारण लोगों को दोहरे मौसम का अहसास हो रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article