6.9 C
Munich
Wednesday, November 4, 2026

CG में नर्सिंग कोर्स में दाखिले का मौका, आवेदन की अंतिम तारीख 8 नवंबर

Must read

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों में वर्ष 2026 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शुरू हो चुकी है. अभ्यर्थी 8 नवंबर की शाम 5 बजे तक आवेदन करने के साथ कॉलेजों की पसंद भर सकेंगे, उसे अंतिम रूप दे सकेंगे और शुल्क जमा कर सकेंगे.

आवेदन के साथ ही कॉलेजों का चयन करना अनिवार्य होगा. इसके लिए अलग से अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा. चिकित्सा शिक्षा संचालनालय की राज्य काउंसिलिंग समिति के अनुसार, यह प्रक्रिया बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी.

इच्छुक पात्र अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इन पाठ्यक्रमों के लिए अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का आवेदन शुल्क 1,000 रुपए निर्धारित किया गया है. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 500 रुपए शुल्क देना होगा.

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article