6.9 C
Munich
Monday, November 2, 2026

नवंबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, यूपी के इन 5 शहरों में बढ़े CNG के रेट

Must read

लखनऊ
 राजधानी में वाहन चालकों को अब सीएनजी के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी। ग्रीन गैस लिमिटेड (जीजीएल) ने सीएनजी की खुदरा कीमतों में वृद्धि कर दी है। नई दरें एक नवंबर की सुबह छह बजे से लागू होंगी। लखनऊ में सीएनजी की कीमत 107 रुपये से बढ़ाकर 108 रुपये प्रति किलो कर दी गई है। कंपनी ने लखनऊ के साथ आगरा, उन्नाव, अयोध्या और सुलतानपुर में भी कीमतें बढ़ाई हैं।

कंपनी अधिकारियों के अनुसार सर्दियों में गैस की मांग बढ़ने और वैश्विक स्तर पर आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता के कारण रीगैसीफाइड लिक्विफाइड नेचुरल गैस (आरएलएनजी) की खरीद लागत बढ़ गई है। ग्रीन गैस लिमिटेड के डीजीएम (मार्केटिंग) प्रवीण सिंह ने बताया कि संशोधित दरें एक नवंबर सुबह छह बजे से प्रभावी होंगी।

कहां कितनी बढ़ी कीमत
लखनऊ : 107 से बढ़कर 108 रुपये प्रति किलो, एक रुपये की वृद्धि।
आगरा : 107 से बढ़कर 108 रुपये प्रति किलो, एक रुपये की वृद्धि।
उन्नाव : 103.75 से बढ़कर 106 रुपये प्रति किलो, 2.25 रुपये की वृद्धि।
अयोध्या व सुलतानपुर : 105 से बढ़कर 106 रुपये प्रति किलो, एक रुपये की वृद्धि।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article