Home Blog Page 30

भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर में ईडी की रेड, परिवहन विभाग के कांस्टेबल के घर मिली करोड़ों की संपत्ति

0

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मध्य प्रदेश में कई ठिकानों पर रेड की। इस छापेमारी के दौरान 9 दिन की कार्रवाई में अबतक 93 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति बरामद की गई है।
प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार 27 दिसंबर को भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में परिवहन विभाग के भ्रष्ट कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के तहत की गई है। इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय को सौरभ शर्मा व उसके सहयोगियों और परिवार के सदस्य और कंपनियों के नाम पर 7 सालों में अवैध रूप से कमाई गई करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, फिक्स्ड डिपॉजिट और अन्य संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले हैं। बता दें कि लोकायुक्त, एनफोर्समेंट डिपार्मेंट और आयकर विभाग की 9 दिन की कार्रवाई में अब तक 93 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बरामद की गई है।
मध्य प्रदेश में ईडी की छापेमारी
एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने यह छापेमारी सौरभ शर्मा, चेतन सिंह गौर, शरद जायसवाल और रोहित तिवारी के घरों पर छापेमारी की। प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक, सौरभ शर्मा, समीर व उसके सहयोगी लाभ पाने वालों में या सौरभ के कारोबार में सहयोगी हैं। इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय ने भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर के 8 ठिकानों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चेतन गौर जो कि सौरभ शर्मा का सहयोगी है, के नाम पर 6 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट थी। सौरभ शर्मा के परिवार के सदस्य और कंपनियों के नाम पर 4 करोड़ रुपये के साथ-साथ, 23 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति और अन्य संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।

छापेमारी में मिली करोड़ों की संपत्ति
प्रवर्तन निदेशालय ने यह छापेमारी इन्वेस्टिगेशन लोकायुक्त पुलिस की एफआईआर के आधार पर की है, जो सौरभ शर्मा व उसके परिवार व कंपनियों द्वारा परिवहन विभाग में कॉन्स्टेबल के पद पर रहते हुए आय से अधिक करोड़ों रुपये की अनुपातहीन संपत्ति कमाई है। बता दें कि आरोपी सौरभ शर्मा के आवास से 1 करोड़ 15 लाख रुपये की विदेशी व भारतीय मुद्रा मिली। वहीं 50 लाख के सोने व हीरे के आभूषण, 2 करोड़ 21 लाख रुपये की वाहन और घरों में उपलब्ध सामग्री मिली। वहीं आरोपी सौरभ के दूसरे आवास से 1.72 करोड़ रुपये की नकदी, 2.10 करोड़ रुपये की 234 किलो चांदी, 30 लाख रुपये की दैनिक उपयोग संबंधित सामग्री मिली हैं। 19 और 20 दिसंबर के छापों के दौरान आरोपी सौरभ शर्मा के दोनों घरों से मिली चल अचल संपत्ति कुल 7 करोड़ 98 लाख रुपए है।

इनकम टैक्स की कार्रवाई में भी मिली करोड़ों की संपत्ति
इसके अलावा इनकम टैक्स की कार्रवाई में 54 किलो सोना, जिसकी कीमत 41.60 करोड़ रुपये, 11 करोड़ रुपये कैश बरामद हुए हैं। जो कि कुल मिलाकर 52.60 करोड़ रुपये है। इसके अलावा 27 दिसंबर को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई कार्रवाई में 23 करोड़ रुपये की संपत्ति सौरभ व उसके परिजन व कंपनी के नाम पर मिली है। इसके अलावा 6 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट चेतन गौर के नाम और 4 करोड़ रुपये सौरभ शर्मा उसके सहयोगी और कंपनी के नाम पर मिली है। इस तरह कुल 33 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।

दुनिया को खूब पसंद आ रहे हैं मेड इन इंडिया मोबाइल, डेस्‍कटॉप और सोलर मॉड्यूल, इलेक्‍ट्रोनिक्‍स इंपोर्ट 28% उछला

0

भारत इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स निर्माण का हब बनता जा रहा है. देश में बने इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स प्रोडक्‍ट्स से न केवल घरेलू मांग की पूर्ति हो रही है बल्कि इनका निर्यात भी खूब हो रहा है. चालू वित्‍त वर्ष की अप्रैल-नवंबर अवधि में भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात सालाना आधार पर 28 फीसदी बढकर 22.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया. वित्त वर्ष 24 की समान अवधि में यह 17.66 बिलियन डॉलर रहा था. यह वृद्धि इलेक्ट्रॉनिक्स को भारत के शीर्ष दस निर्यात क्षेत्रों में सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र बनाती है. निर्यात के मामले में अब इलेक्‍ट्रॉनिकस इंजीनियरिंग उत्पादों और पेट्रोलियम के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. पहले यह छठे स्‍थान पर था. स्‍मार्टफोन निर्यात में आए भारी उछाल की वजह से भारत का इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एक्‍सपोर्ट तेजी से बढा है.

स्मार्टफोन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना हिट रही है. अब भारत में बड़े पैमाने पर स्‍मार्टफोन का उत्‍पादन हो रहा है. ऐपल भी अब अपने कई फोन भारत में बना रहा है. चालू वित्‍त वर्ष में स्मार्टफोन निर्यात वित्त वर्ष 2024 की तुलना में 45% की वृद्धि के साथ 13.11 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. पिछले वित्‍त वर्ष में यह आंकड़ा 9.07 बिलियन डॉलर था. कुल इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में स्मार्टफोन की हिस्सेदारी अब 58% है और वित्त वर्ष 2025 के अंत तक यह हिस्सेदारी 60-65% तक पहुंचने की उम्मीद है.
इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात अब पेट्रोलियम निर्यात के आधे तक पहुंच रहा है, जो पिछले वर्षों की तुलना में एक बड़ी उपलब्धि है. अमेरिकी बाजार में स्मार्टफोन निर्यात अब हीरे के निर्यात से आगे निकल गया है. सरकार घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने और निर्यात आधारित विकास मॉडल को मजबूत करने के लिए टैरिफ संरचना की समीक्षा कर रही है.
ऐपल का बड़ा प्रभाव
भारत में ऐपल के प्रवेश और फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उसके निर्माताओं ने स्मार्टफोन निर्यात को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है. इस वर्ष कुल इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में Apple का योगदान लगभग 40% रहा है. स्‍मार्टफोन के अलावा सौर मॉड्यूल, डेस्कटॉप और राउटर का भी खूब निर्यात भारत ने किया है. इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) का कहना है कि भारत को चीन और वियतनाम जैसे देशों के खिलाफ प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए टैरिफ और लॉजिस्टिक्स में सुधार करने की जरूरत है.

पहाड़ों से मैदानों तक सर्दी का सितम, दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड; जानें देश के बाकी हिस्सों का हाल

0

देश की राजधानी दिल्ली समेत इस वक्त पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. शुक्रवार को दिल्ली में हुई जोरदार बारिश ने अचानक से सर्दी का सितम बढ़ा दिया है. ठंडी हवाओं की वजह से दिल्ली में ऐसी ठिठुरन बढ़ी कि लोगों को कंपकपी महसूस होने लगी. अब पहाड़ों के साथ दिल्ली में कैसी ठंड महसूस हो रही है, इसका अंदाजा इससे लगा लीजिए कि लोग मोटे ऊनी कपड़े और जैकेट पहनकर घरों से बाहर निकल रहे हैं. दिल्ली में बढ़े ठंड के प्रकोप ने भले ही लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हो, लेकिन एक राहत की बात ये कि पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से राजधानी की आबोहवा में घुला जहर कम हुआ है.

उत्तर भारत में कहां कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सोमवार से शीत लहर और कोहरा छाने की संभावना है, आईएमडी ने अगले तीन दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट की उम्मीद जताई है. आईएमडी ने कहा, “31 दिसंबर से 2 जनवरी के दौरान पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में और 30 दिसंबर से 2 जनवरी के दौरान राजस्थान में शीत लहर चलने की संभावना है.” नए साल के दिन घने कोहरे और शीत लहर की चेतावनी भी जारी की गई है.
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने राजधानी में सोमवार को घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है. दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. दिल्ली में रविवार के दिन न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने के औसत तापमान से छह डिग्री अधिक था. जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री कम है.
शीतलहर की चपेट में दिल्ली
दिल्ली इस वक्त भीषण शीतलहर की चपेट में है. जम्‍मू-कश्‍मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्‍यों में जमकर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखा जा रहा है. साथ ही उत्तर भारत के कई राज्‍यों में बारिश ने भी परेशानी को और बढ़ा दिया है. दिल्‍ली सहित देश के मैदानी इलाकों के लोगों को जबरदस्‍त ठंड झेलनी पड़ रही है. उत्तर भारत के कई राज्‍यों में घने कोहरे का अनुमान जताया है. इसके कारण वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के तमाम इलाकों में शुक्रवार से बारिश और बर्फबारी की शुरुआत हुई. बड़ी संख्‍या में आए पर्यटक इस मौसम का आनंद उठा रहे हैं, वहीं कई जगहों पर लोगों को भारी जाम की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है. बर्फबारी की शुरुआत होते ही हिमाचल के मनाली आने वाली पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो गया. इस मौसम का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं. भारी जाम के चलते पर्यटक और उनकी गाड़ियां रात भर फंसी रहीं. पिछले दिनों हालात इतने खराब हुए कि मजबूरन सैकड़ों लोगों को गाड़ियों में ही रात बितानी पड़ी.
जाम के कारण सैलानियों को परेशानी उठानी पड़ रही है. सोशल मीडिया पर पर्यटकों के फंसे होने के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं. इसमें गाड़ियों में पर्यटक और ड्राइवर कल से फंसे होने की बात कह रहे हैं. लोगों को सुरक्षित उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए गए. लेकिन अधिक बर्फबारी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भी प्रशासन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. जाम में फंसे कई पर्यटक शनिवार सुबह मनाली पहुंचे, वहीं अभी भी लोगों को निकाला जा रहा है.

कश्मीर में भारी बर्फबारी से भीषण ठंड

कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बर्फबारी के बाद अब हालात पहले से बेहतर हो रहे हैं. जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा सेवाओं को बहाल करने के लिए कर्मियों और मशीनरी को तैनात किए जाने से विमानों की आवाजाही रविवार को फिर से शुरू हो गई और कई सड़कों पर यातायात भी बहाल हो गया. हाल के दिनों में सबसे ज्यादा बर्फबारी शुक्रवार शाम से शुरु हुआ और शनिवार तक जारी रहा, जिससे लोगों का जनजीवन भी काफी प्रभावित हुआ. श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों की आवाजाही रविवार सुबह फिर से शुरू हो गई. घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को भी एक दिन बंद रखने के बाद यातायात के लिए खोल दिया गया है.
पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में मौसम के हाल
दिल्ली के पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में, कई स्थानों पर सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई. हरियाणा में ज्यादातर जगहों पर दिन में कड़ाके की ठंड रही. बीते दिन अंबाला में अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 13.6 डिग्री, करनाल में 13 डिग्री, रोहतक में 12.2 डिग्री, सिरसा में 13.4 डिग्री और गुरुग्राम में 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं पंजाब में अमृतसर में दिन का तापमान 16.7 डिग्री और लुधियाना में 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजस्थान में, कोटा में रविवार सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि राज्य के पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा. राज्य में सबसे अधिक तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया.
उत्तर प्रदेश में भी बारिश के बाद से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. यूपी में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है. हालांकि, इस बीच कोहरा छाए रहने की वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है. यूपी में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है. बिहार में अगले तीन-चार दिन राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में सामान्य से मध्यम स्तर का कोहरा छाने के आसार हैं. छह जनवरी को एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है. रविवार को दिन का सर्वाधिक उच्चतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस मधुबनी में रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस अगवानपुर में रहा

CM मोहन यादव आज लेंगे चार संभागों की समीक्षा बैठक, नए साल के लिए बनाई जाएगी रणनीति

0

मुख्यमंत्री मोहन यादव  सोमवार को चार संभागों की समीक्षा बैठक लेंगे. सीएम रीवा, शहडोल, ग्वालियर, चंबल संभाग की समीक्षा बैठक लेंगे. बैठक आज दोपहर 2 बजे से शुरू होगी.
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) नए साल से पहले एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं. इस बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार, 30 दिसंबर को चार संभागों की समीक्षा बैठक लेंगे. सीएम रीवा, शहडोल, ग्वालियर, चंबल संभाग की समीक्षा बैठक लेंगे. बैठक आज दोपहर 2 बजे से शुरू होगी.

विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक
सीएम मोहन सबसे पहले रीवा और शहडोल संभाग की बैठक लेंगे. यह बैठक दोपहर 2 बजे होगी. इसके बाद दोपहर 3 बजे ग्वालियर और चंबल संभाग की समीक्षा बैठक लेंगे.

जानकारी के मुताबिक, सीएम मोहन यादव विकास कार्यों और पिछले दिए गए टारगेट को लेकर बैठक में समीक्षा लेंगे. इस दौरान आने वाले नए साल यानी 2025 को लेकर रणनीति भी बनाई जाएगी. बता दें कि सीएम मोहन यादव लगातार अधिकारियों के साथ बैठक ले रहे हैं.

जबलपुर के किसान ने खेती में लगाया ऐसा दिमाग! इस बीज से सलाना हो रही इतने लाख की कमाई

0

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक किसान ने 5 एकड़ की खेती में ऐसा दिमाग लगाया कि तीन महीने में ही लाखों की कमाई होने लगी. किसान ने पारंपरिक खेती को छोड़कर आधुनिक खेती की शुरुआत की. साथ ही उन्होंने सैकड़ों किसानों की भी किस्मत चमका दी.
आज के दौर में युवा किसान पारंपरिक खेती को छोड़कर आधुनिक खेती की ओर रुख कर रहे हैं. वो धान, गेहूं की बजाय अलग-अलग तकनीक से सब्जी, फल, फुल आदि की खेती कर रहे हैं, ताकि उन्हें कम बजट में अधिक मुनाफा मिल सके. ऐसे ही एमपी के जबलपुर के एक किसान ने जिले में क्रांति ला दी है. साथ ही वो 5 एकड़ में सलाना 10 लाख रुपये तक इनकम कर रहे हैं.

3 महीने में 2.5 लाख का मुनाफा
जबलपुर के पाटन तहसील के मादा गांव में के किसान कैलाश यादव ने मेक्सिको के चिया सीड्स की खेती कर रहे हैं. 5 एकड़ में चिया सीड्स खेती कर वो 10,00000 लाख रुपये मुनाफा कमा कर रहे हैं. दरअसल, चिया सीड्स की प्रति क्विंटल 19,000 रुपये तक दाम मिल रहा है. कैलाश यादव को तीन महीने में यह फसल मिल जाती है. वहीं एक बार फसल लगाने पर इन्हें 2.5 लाख रुपये का मुनाफा होता है. बता दें कि कैलाश यादव चिया सीड्स की खेती जैविक रूप से कर रहे हैं.

5 एकड़ में चिया सीड्स की खेती
जैविक खेती को अपनाते हुए अपने 5 एकड़ खेत को पूरी तरह जैविक बनाया और पिछले चार साल पहले उन्होंने चिया सीड्स की खेती शुरू की. कैलाश यादव की इस पहल से न सिर्फ उनकी जिंदगी बदली, बल्कि जिले के 100 से अधिक किसानों को भी इस दिशा में प्रेरित किया. बता दें कि जिले के करीब 100 किसान 150 एकड़ जमीन पर चिया सीड्स की खेती कर रहे हैं.
पोषक तत्वों से भरपूर होता है चिया सीड्स
दरअसल, चिया सीड्स को ‘सुपरफूड’ के रूप में जाना जाता है. जिसमें प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं. इसके नियमित सेवन से वजन नियंत्रण, हृदय स्वास्थ्य और पाचन सुधार जैसे अनेक लाभ मिलते हैं.

उपसंचालक एसके निगम बताते हैं कि जैविक खेती न केवल किसानों की आमदनी बढ़ा रही है, बल्कि पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर साबित हो रही है.

कड़ी मेहनत के बाद आज कमा रहे लाखों का मुनाफा
इधर, कैलाश यादव बताते हैं कि जैविक खेती की राह आसान नहीं थी, लेकिन मेहनत और सरकारी मार्गदर्शन ने हमें इस मुकाम तक पहुंचाया. अब हम न केवल अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं.

कृषि अधिकारी इंद्रा त्रिपाठी कहते हैं कि जैविक खेती से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और फसल की गुणवत्ता भी बेहतर होती है. किसानों का यह प्रयास अन्य जिलों के लिए प्रेरणा है.

किसानों के लिए बने प्रेरणा
उपसंचालक कृषि एस के निगम का कहना है कि चिया सीड्स के उत्पादन से एक नई राह खुली है. आत्मा परियोजना के अंतर्गत चिया के सीट्स दिए गए थे, जो पहले एक एकड़ में लगाए गए और उत्पादन को देखते हुए अब 5 एकड़ में अच्छी फसल उगाई जा रही है. आगामी वर्षों में कई अन्य किस भी चिया सीड्स का उत्पादन करेंगे. जिला प्रशासन भी पूरी मदद करेगा.

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, बेटी ने दी मुखाग्नि, देश ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

0

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मनमोहन सिंह की बड़ी बेटी ने मुखाग्नि दी। इसी के साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।
पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह का शनिवार को दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनाथ समेत कई नेताओं ने निगम बोध घाट पर पहुंच कर पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की बड़ी बेटी ने पिता को मुखाग्नि दी। इसी के साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह सदा के लिए पंचतत्व में विलीन हो गए।
बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि
पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को दिल्ली के निगम बोध घाट पर नेताओं और परिवार द्वारा अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की बड़ी बेटी ने मुखाग्नि दी। इसी के साथ वह हमेशा के लिए पंचतत्व में विलीन हो गए।
पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निगम बोध घाट पर पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी निगम बोध घाट पर पहुंच कर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी।
निगम बोध घाट पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने निगम बोध घाट पहुंचे हुए हैं। पीएम मोदी के साथ ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं।
निगम बोध घाट पर पहुंचे कई वैश्विक नेता
पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट लाया गया। यहां पर कई वैश्विक नेता पहुंचे हुए हैं।
अमित शाह पहुंच निगम बोध घाट
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर निगम बोध घाट लाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार में शामिल होने निगम बोध घाट पहुंच चुके हैं।
भारत ने खोया महान व्यक्ति- मुमताज पटेल
पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने कहा, ‘भारत ने एक महान व्यक्ति खो दिया है। वह न केवल एक अच्छे नेता थे बल्कि एक बहुत अच्छे इंसान भी थे। लोग उन्हें एक कमजोर प्रधानमंत्री कहते थे लेकिन यह बिल्कुल गलत था। उन्होंने हमेशा देश के लिए काम किया, वह एक मजबूत और दयालु व्यक्ति थे।’
निगम बोध घाट ले जा रहा रहा पार्थिव शरीर
पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगम बोध घाट ले जाया जा रहा है। यहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था।
राहुल और प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर एआईसीसी मुख्यालय में रखा गया है। जहां पार्टी कार्यकर्ता उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है।
कांग्रेस मुख्यालय लाया गया पार्थिव शरीर
पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय के अंदर ले जाया गया। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को यहां पर रखा जाएगा।
फिलिस्तीन दूतावास के प्रभारी ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर नई दिल्ली स्थित फिलिस्तीन दूतावास के प्रभारी अबेद एलराज़ेग अबू जाज़र ने कहा, ‘हम आज कांग्रेस पार्टी और भारत के लोगों, सभी मित्रों और परिवार के प्रति एक बुद्धिमान व्यक्ति, पूर्व प्रधानमंत्री और एक अर्थशास्त्री के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’
कांग्रेस मुख्यालय ले जाया जा रहा मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर
पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय ले जाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को वहां रखा जाएगा।

सिकंदर’ के मेकर्स ने मनमोहन सिंह के निधन के बाद उठाया बड़ा कदम, टली टीजर की रिलीज

0

सिकंदर’ के निर्माता आज सलमान खान के 59वें जन्मदिन पर टीजर लॉन्च करने वाले थे। लेकिन, अब मनमोहन सिंह के निधन के बाद उन्होंने रिलीज डेट पोस्टपॉन कर दी है। मेकर्स ने ‘सिकंदर’ के टीजर की नई रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।
शुक्रवार को सलमान खान के 59वें जन्मदिन के मौके पर उनकी अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘सिकंदर’ के निर्माता एआर मुरुगादॉस की फिल्म का टीजर रिलीज करने वाले थे। हालांकि, शुक्रवार सुबह उन्होंने घोषणा की कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण अब टीजर लॉन्च की डेट बदल दी गई है। साथ ही उन्होंने ‘सिकंदर’ के टीजर रिलीज की नई डेट का भी ऐलान कर दिया है। एक्शन से भरपूर फिल्म के साथ सलमान खान अलग अंदाज में नजर आएंगे।
सिकंदर टीजर रिलीज पोस्टपॉन
नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट, साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन हाउस और ‘सिकंदर’ के बैकबोन, ने शुक्रवार सुबह 11:07 बजने से टीजर लॉन्च से कुछ घंटे पहले अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है, ‘हमारे आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन से सभी दुख में डूबे हैं, हमें यह घोषणा करते हुए खेद है कि सिकंदर के टीजर की रिलीज 28 दिसंबर 11:07 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। शोक की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं राष्ट्र के साथ हैं।
सिकंदर में एक्शन करते दिखेंगे सलमान खान
सलमान खान के जन्मदिन के एक दिन पहले रात में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ के निर्माताओं ने प्रोजेक्ट से उनका लुक शेयर करके प्रशंसकों को खुश कर दिया। पोस्टर में सलमान भाला लिए दिखाई दिए है। इस दमदार लुक में उनके एक्शन अवतार की झलक देखने को मिल रही है। हालांकि, उनका चेहरा छिपा हुआ है। सलमान ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए घोषणा की कि फिल्म का टीजर उनके जन्मदिन 27 दिसंबर को शेयर किया जाएगा।

सलमान खान की किक 2
‘सिकंदर’ में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना भी हैं। यह 2025 की ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इन दिनों सलमान ‘बिग बॉस 18’ को होस्टकर रहे हैं। वह साजिद नाडियाडवाला की ‘किक 2’ में भी नजर आएंगे।

मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए होगी CWC की बैठक, पार्टी मुख्यालय से शुरू होगी अंतिम यात्रा

0

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कल कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होगी। इसकी जानकारी कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी है।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कल सुबह पार्टी मुख्यालय से शुरू होगी। इसकी जानकारी कांग्रेस के संगठन महासचिव के वेणुगोपाल ने दी है। वहीं कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारण कांग्रेस इकाई कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की आज एक बैठक होगी जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धंजलि दी जाएगी। मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह पार्टी मुख्यालय में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और फिर वहीं से उनकी अंतिम यात्रा भी शुरू होगी।
कल सुबह 9. 30 बजे शुरू होगी अंतिम यात्रा
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि देने के लिए आज शाम 5. 30 बजे कांग्रेस मुख्यालय में सीडब्ल्यूसी सदस्यों, स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्यों की बैठक बुलाई जा रही है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘मनमोहन सिंह जी का पार्थिव शरीर आज उनके आवास 3, मोतीलाल नेहरू मार्ग पर रखा जाएगा ताकि लोग वहां पहुंचकर अंतिम दर्शन कर सकें। कल, 28 दिसंबर को सुबह 8 बजे, उनके पार्थिव शरीर को एआईसीसी मुख्यालय लाया जाएगा और जनता तथा कांग्रेस कार्यकर्ता कल सुबह 8.30 से 9. 30 बजे के बीच उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।’’ उन्होंने कहा कि सिंह की अंतिम यात्रा एआईसीसी मुख्यालय से श्मशान घाट तक के लिए कल सुबह 9. 30 बजे शुरू होगी। मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार रात निधन हो गया था। वह 92 वर्ष के थे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार रात पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वर्ष 2004 से वर्ष 2014 तक दो बार प्रधानमंत्री रहे सिंह का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। खरगे और राहुल गांधी दोनों ही कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में भाग लेने के लिए कर्नाटक के बेलगावी गए थे और मनमोहन सिंह के निधन की खबर आने के तुरंत बाद वे दिल्ली आ गए।

मैंने एक संरक्षक और मार्गदर्शक खो दिया-राहुल
राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया और कहा कि उन्होंने अपना एक संरक्षक और मार्गदर्शक खो दिया है। मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 92 साल के थे। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ मनमोहन सिंह जी ने असीम बुद्धिमत्ता और निष्ठा के साथ भारत का नेतृत्व किया। उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने देश को प्रेरित किया। श्रीमती कौर और परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने एक संरक्षक और मार्गदर्शक खो दिया है। हममें से लाखों लोग जो उनके प्रशंसक थे, उन्हें अत्यंत गर्व के साथ याद करेंगे।

सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड टूटा, BGT में पहली बार हुआ ये कारनामा

0

स्टीव स्मिथ ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में एक और शतक लगा दिया है और अब वे सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गए हैं। इससे पहले भी वे इसी सीरीज में एक सेंचुरी लगा चुके हैं। वहीं विराट कोहली उनसे पीछे रह गए हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में चौथे टेस्ट का रोमांच जारी है। अभी तक सीरीज बराबरी पर है और ये मुकाबला भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक बड़ा स्कोर बनाया है, जिसका पीछा भारतीय टीम पूरे दमखम के साथ कर रही है। इस बीच स्टीव स्मिथ ने एक और सैकड़ा जड़कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। इस मैच की खास बात ये है कि ​क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का भी बड़ा कीर्तिमान अब ध्वस्त हो गया है, जो पिछले कई साल से अटूट था।
स्टीव स्मिथ ने इसी सीरीज में लगा दिए हैं दो शतक
भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज को साल 1996 में बीजीटी यानी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का नाम दिया था। तब से लेकर अब तक इसी के तहत मुकाबले हो रहे हैं। बीजीटी की बात करें तो इसमें अब तब सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर थे। इस सीरीज से पहले तब विराट कोहली और स्टीव स्मिथ उनका पीछा कर रहे थे। लेकिन इसी सीरीज में दोनों ने एक एक शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली थी।

विराट कोहली अभी भी सचिन के बराबर
विराट कोहली ने इसी सीरीज के पहले टेस्ट में शतक लगातार सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली थी। इसके बाद तीसरे टेस्ट में स्टीव स्मिथ ने भी शतक लगाया। इसके बाद सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और स्टीव स्मिथ की बराबरी यानी 9 सेंचुरी हो गई थी। कोहली और स्मिथ में से जो भी अगली सेंचुरी लगाता सचिन का रिकॉर्ड टूट जाता। अब ये काम स्टीव स्मिथ ने पहले कर दिया है। अब बॉर्डर गावस्कर सीरीज में स्टीव स्मिथ की दस सेंचुरी हो गई हैं।

स्टीव स्मिथ ने खेली अपनी टीम के लिए शानदार पारी
स्टीव स्मिथ की बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने 197 बॉल का सामना किया और शानदार 140 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और तीन आसमानी छक्के भी लगाए। एक वक्त कंगारू टीम थोड़े से संकट में ​थी, जिससे उबारने का काम स्मिथ ने किया। उनकी दमदार पारी की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में 474 रनों का बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रही।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर क्या आज बंद रहेंगे बैंक? जानिए छुट्टी है या नहीं

0

कर्नाटक सरकार ने आज स्कूल, कॉलेजों और दफ्तरों में पब्लिक हॉलीडे की घोषणा की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक में आज सरकारी ऑफिस और बैंक बंद रहने वाले हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया है। ऐसे में भारत सरकार ने देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। सरकार ने आज सभी तय कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं। राष्ट्रपति भवन समेत सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया है। 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा के बाद कई लोगों के मन में यह सवाल है कि आज शुक्रवार को बैंकों की छुट्टी रहेगी या नहीं। इसका जवाब जानने से पहले यह जानना जरूरी है कि राष्ट्रीय शोक क्या होता है और क्या इसमें सरकारी छुट्टी होती है?
क्या होता है राष्ट्रीय शोक?
किसी बड़े नेता या दिग्गज शख्सियत के निधन पर राष्ट्रीय शोक की घोषणा की जाती है। राष्ट्रीय शोक घोषित होने का मतलब सरकारी संस्थानों की छुट्टी होना नहीं होता है। केंद्र सरकार ने 1997 के नोटिफिकेशन में बताया है कि राष्ट्रीय शोक के दौरान कोई सरकारी छुट्टी नहीं रहती है। अगर किसी राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री की पद पर रहते हुए मृत्यु हो जाती है, तब सरकारी छु्ट्टी घोषित होती है। हालांकि, केंद्र या राज्य सरकारें चाहें तो छुट्टी की घोषणा कर सकती हैं। राष्ट्रीय शोक में अहम सरकारी संस्थानों पर लगे राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया जाता है और सरकारी कार्यक्रम नहीं होते हैं।

क्या बंद रहेंगे बैंक?
कर्नाटक सरकार ने आज स्कूल, कॉलेजों और दफ्तरों में पब्लिक हॉलीडे की घोषणा की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक में आज सरकारी ऑफिस और बैंक बंद रहने वाले हैं। वहीं, आज नगालैंड के कोहिमा रीजन में क्रिसमस सेलिब्रेशन के चलते बैंकों में छुट्टी है। इसके अलावा सभी जगह आज बैकों में कामकाज होगा।

इन तारीखों पर भी बंद रहेंगे बैंक
28 दिसंबर को बैंक बंद रहेंगे। चौथा शनिवार होने के चलते इस दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 29 दिसंबर को रविवार के चलते देशभर में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 30 दिसंबर को स्वतंत्रता सेनानी यू किआंग नंगबाह की पुण्यतिथि के चलते मेघालय में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 31 दिसंबर को नए साल की पूर्व संध्या/लोसोंग/नमसूंग के कारण मिजोरम और सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।